एकांत
अकेलापन एकांत ज़रूर है, किसी के लिए आरंभ है, अनंत सा, किसी के लिए जीवन अन्त सा । ख़ुद को जानने का मौका है, ख़ुद को मिटाने का कारण भी, आध्यात्म से जुड़ने का रास्ता भी । एकाकीपन में एकांत एक अवसर है, अहम से जीवन संवाद का, उत्सव है ख़ुद से ख़ुद के मिलाप का ।