एकांत

अकेलापन एकांत ज़रूर है,
किसी के लिए आरंभ है, अनंत सा,
किसी के लिए जीवन अन्त सा ।

ख़ुद को जानने का मौका है,
ख़ुद को मिटाने का कारण भी,
आध्यात्म से जुड़ने का रास्ता भी ।

एकाकीपन में एकांत एक अवसर है,
अहम से जीवन संवाद का,
उत्सव है ख़ुद से ख़ुद के मिलाप का । 

Comments

Popular posts from this blog

बाबा साहेब- महानायक