हम युवा हैं आज के , बदलाव हम ही लाएंगे ! ना ला सके जो नेता हमारे , वो लोकनीतियां बनाएंगे , जहाँ सभी को मिले अधिकार , सभी का हो सम्मान , आगे बढ़े सभी साथ - साथ , ऐसी परिस्तिथियाँ बनाएंगे , हम युवा हैं आज के , बदलाव हम ही लाएंगे ! भ्रष्ट , झूठे , फरेबियों से , देश को मुक्ति दिलाएंगे , चाहे राजनीति हो या , हो कोई भी क्षेत्र उसमें , मेहनत और ईमानदारी से , बुलंदियों पर ले जायेंगे , हम युवा हैं आज के , बदलाव हम ही लाएंगे ! छोड़कर समाज की रीतियों को , हटकर पुरानी सोच से , नई सोच को अपनाएंगे , हम आज हैं , कल सवारेंगे , नए भारत को रचकर दिखाएंगे , हम युवा हैं आज के , बदलाव हम ही लाएंगे !