हम युवा हैं आज के, बदलाव हम ही लाएंगे
हम युवा हैं आज के,
बदलाव हम ही लाएंगे!
ना ला सके जो नेता हमारे,
वो लोकनीतियां बनाएंगे,
जहाँ सभी को मिले अधिकार,
सभी का हो सम्मान,
आगे बढ़े सभी साथ-साथ,
ऐसी परिस्तिथियाँ बनाएंगे,
हम युवा हैं आज के,
बदलाव हम ही लाएंगे!
भ्रष्ट,झूठे, फरेबियों से,
देश को मुक्ति दिलाएंगे,
चाहे राजनीति हो या,
हो कोई भी क्षेत्र उसमें,
मेहनत और ईमानदारी से,
बुलंदियों पर ले जायेंगे,
हम युवा हैं आज के,
बदलाव हम ही लाएंगे!
छोड़कर समाज की रीतियों को,
हटकर पुरानी सोच से,
नई सोच को अपनाएंगे,
हम आज हैं, कल सवारेंगे,
नए भारत को रचकर दिखाएंगे,
हम युवा हैं आज के,
बदलाव हम ही लाएंगे!
Comments
Post a Comment