बारिश
मौसम पर आज बेशुमार प्यार आया , जब बादलों ने गरज कर दिखाया , बालकनी से देखा तो दिल मुस्कुराया , आग सी गर्मी में , जब ठंडी हवा का झोंका आया ! वो बादल की गड - गड , वो बारिश की छम - छम , वो हवा की सर - सर , वो बिजली का कड़कना , एक अहसास नया सा आया ! इस नयेपन में , कुछ अलग है कुछ ख़ास है , खूबसूरत ख़्वाब हैं , आगे बढ़ने की आस है ! जीवन के हर मोड़ पर , कभी जीत है , कभी हार है , हर पल को जीना ही तो , ज़िन्दगी का सार है !