बारिश



















मौसम पर आज बेशुमार प्यार आया,
जब बादलों ने गरज कर दिखाया,
बालकनी से देखा तो दिल मुस्कुराया,
आग सी गर्मी में,
जब ठंडी हवा का झोंका आया!

वो बादल की गड-गड,
वो बारिश की छम-छम,
वो हवा की सर-सर,
वो बिजली का कड़कना,
एक अहसास नया सा आया!

इस नयेपन में,
कुछ अलग है कुछ ख़ास है,
खूबसूरत ख़्वाब हैं,
आगे बढ़ने की आस है!

जीवन के हर मोड़ पर,
कभी जीत है, कभी हार है,
हर पल को जीना ही तो,
ज़िन्दगी का सार है !

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एकांत

बाबा साहेब- महानायक