शिक्षक दिवस की बधाई

धुंधले रास्तों को, पार जिसने कराया,
हर हार में भी जिसने, उम्मीद को जगाया,
मुश्किलों में जिसने, नयी राह को दिखाया,
अकेलेपन में भी जिसने, साथ मेरा निभाया,
अज्ञानता को दूर कर, ज्ञान जिसने दिलाया,
उस हर शक़्स ने मेरा, जीवन है महकाया,
पहचान तुमसे है, सम्मान भी तुमसे,
हर लक्ष्य जो पाया, उसका श्रेय भी तुमसे,
नहीं हो सकता, चंद शब्दों में बयान,
अतुलनीय है गुरुजनों का योगदान,
'शिक्षक दिवस' पर सभी शिक्षकों को,
शत शत प्रणाम, शत शत प्रणाम !

Comments

Popular posts from this blog

एकांत

बाबा साहेब- महानायक