ये वक़्त बीत जाएगा..

ना हो उदास तू,
ना हो निराश तू,
कर यकीं तू एक दिन,
ये वक़्त बीत जाएगा..










ना डूब इतना ख़ुशी में,
होश कल की ना रहे,
हर पल को जीना सीख ले,
फिर वक़्त बीत जाएगा..

क़ुदरत का यही दस्तूर है,
जो आता है, जाता भी है,
फिर क्यों फ़िक्र बेवजह करें,
ये वक़्त बीत जाएगा..

Comments

Popular posts from this blog

एकांत

बाबा साहेब- महानायक