वक़्त की कमी...









रफ़्तार में जी रहे हैं,
रुकना बस में नहीं,
थकने का अहसास तो है, पर वक़्त नहीं...

काम ज़िन्दगी है अब,
सुबह शाम यूँही गुज़रती है,
नींद का अहसास तो है, पर वक़्त नहीं...

नए रिश्ते बनाने में,
छूट गए कई दोस्त पुराने,
मनाने का अहसास तो है, पर वक़्त नहीं...

अनजान सी है दुनिया,
कुछ छूट गया है पीछे,
बदलाव का अहसास तो है, पर वक़्त नहीं...

Comments

Popular posts from this blog

एकांत

बाबा साहेब- महानायक