सीख लिया है मैंने..
गिरकर
उठना, उठकर
चलना,
सीख
लिया है
मैंने,
वक़्त
के इशारों को
समझना,
सीख
लिया है
मैंने..
मुश्किल हालातों में
संभलना,
सीख
लिया है
मैंने,
हार
को जीत
में बदलना,
सीख
लिया है
मैंने..
तूफानी भंवर
में तैरना,
सीख
लिया है
मैंने,
हर
रात की
होती है
सुबह,
सीख
लिया है
मैंने...
Well written Bache :-) So Positive :-)
ReplyDelete:) Thanks
Delete